अल्फा कण प्रकीर्णन का रदरफोर्ड सिद्धान्त (Rutherford's Principle Of Alpha 'α' Particles Scattering) अल्फा कण प्रक...
अल्फा कण प्रकीर्णन का रदरफोर्ड सिद्धान्त
(Rutherford's Principle Of Alpha 'α' Particles Scattering)
अल्फा कण प्रकीर्णन का रदरफोर्ड सिद्धान्त :-
अल्फा कण प्रकीर्णन का रदरफोर्ड सिद्धान्त:- धातु की पतली पर्णिकाओं के द्वारा α कणों के प्रकीर्णन के अध्ययन से रदरफोर्ड द्वारा परमाण्वीय नाभिक की खोज की गई।
रदरफोर्ड के अनुसार α कणों का प्रकीर्णन α कणों के धन आवेश तथा अति मूल्य व्यास के नाभिक में केन्द्रित धन आवेश के बीच की अन्योन्य क्रियाओं के तुल्य होती है। धातु की पतली पर्णिकाओं के द्वारा α कणों से प्रकीर्णन की व्याख्या करने के लिये रदरफोर्ड ने परमाणु को निम्नलिखित अभिग्रहितों के साथ प्रस्तुत किया :-
1. परमाणु का सम्पूर्ण धन आवेश उसके केन्द पर केन्द्रित होता है, जिसे नाभिक कहते है।
2. नाभिक तथा α कण बिन्दु मात्र होते है या उनकी साईज नगण्य होती है।
3. α कणों की तुलना में नाभिक बहुत भारी होता है। अन्योन्य क्रिया के समय नाभिक गति नहीं करता है।
4. प्रकीर्णन केवल α कण एवं नाभिक के मध्य अन्योन्य क्रिया के कारण होता है। परमाणु में उपस्थित ऋण आवेशित इलेक्ट्रोनों का प्रभाव नगण्य होता है।