स्टोक्स का नियम (Stokes Law) स्टोक्स का नियम (Stokes Law) :- स्टोक्स के अनुसार अनन्त विस्तार ...
स्टोक्स का नियम (Stokes Law)
स्टोक्स का नियम (Stokes Law) :-
स्टोक्स के अनुसार अनन्त विस्तार के किसी श्यान तरल में यदि कोई गोलीय पिण्ड केसी वेग से गतिशील हो तो उस पर लगने वाला श्यान बल (जिसे स्टोक्स का नियम भी कहते है) निम्न होगा :-
F = 6πηrv
η = माध्यम का श्यानता गुणांक
r = गोली की त्रिज्या
v = तरल के सापेक्ष गोलीय पिण्ड का वेग
स्टोक्स के नियम के लिये प्रतिबन्ध (Restrictions on Stokes's law) :-
(1.) तरल का विस्तार अनन्त होना चाहिये।
(2.) तरल माध्यम समांगी और श्यान होना चाहिये।
(3.) गोलीय पिण्ड दृढ तथा चिकना होना चाहिये।
(4.) गोलीय पिण्ड का आकार सूक्ष्म होना चाहिये।
(5.) तरल माध्यम में पिण्ड का सीमान्त वेग तरल के क्रान्तिक वेग से कम होना चाहिये।