-ः जिलाधीश ( Collector ):- जिलाधीश जिला स्तरीय प्रशासन का प्रधान होता है। वे जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ विभिन...
-ः जिलाधीश (Collector):-
जिलाधीश जिला स्तरीय प्रशासन का प्रधान होता है। वे जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ विभिन्न विकास कार्य एम राजस्व मामलों की देखरेख भी करता है। जिलाधीश जिला प्रशासन का प्रमुख होता है। जिला स्तर पर वह राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करता है तथा राज्य सरकार की आंख, कान तथा बाहों की भाति कार्य करता है।
राजस्थान के समस्त जिलों को उपखंड में विभाजित किया गया है। प्रत्येक उपखण्ड एक उपखंड अधिकारी के अधीन होता है। उपखंड अधिकारी अपने के प्रशासन से संबंधित लगभग सभी महत्वपूर्ण कार्यों का संपादन जिलाधीश के निर्देशन में करते हैं।
उपखंड स्तर के नीचे राजस्व प्रशासन हेतु राज्य में प्रत्येक उपखण्ड को तहसीलों में बाटा गया है। तहसीलों का प्रमुख अधिकारी तहसीलदार होता है। तहसीलदार की नियुक्ति राजस्व मंडल द्वारा की जाती है।