भारतीय उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर नहीं रहे। अब, जैक मा एशिया क...

भारतीय उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर नहीं रहे। अब, जैक मा एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
रेल मंत्रालय ने देश में विश्वस्तरीय तकनीक और सेवाओं के साथ निजी यात्री रेलगाडियां चलाने के प्रयोजन से ऑपरेटरों के लिए नियम और शर्ते निर्धारित करने के वास्ते सचिवों के एक समूह का गठन किया है।
सरकार ने किसान रेल चलाने से संबंधित तैयारियों के लिए एक समिति का गठन किया है। इस समिति में कृषि और रेल मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं।
स्वीडन में जन्मे फ्रांसीसी अभिनेता मैक्स वॉन सिडो, जिन्होंने टीवी श्रृंखला 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में थ्री-आइड रेवेन का किरदार निभाया, का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द ईयर 2019 के पुरस्कार से भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को सम्मानित किया गया।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हाल में अमरीका और अफगानी तालिबान के बीच हुये समझौते पर अमरीकी प्रस्ताव का सर्वसम्मति से अनुमोदन कर दिया है।
सौंदर्य प्रसाधनों की कंपनी एस्टी लॉडर की सीएफओ ट्रेसी ट्रैविस और मैकिन्से एंड कंपनी की पूर्व कार्यकारी नैंसी किलफर नामक दो नए निदेशकों को फेसबुक ने नियुक्त किया है, जिन्होंने ओबामा प्रशासन के दौरान अमेरिकी ट्रेजरी विभाग में सेवा की थी।
गायक टेलर स्विफ्ट को संगीत उद्योग में 2020 में गूगल की सबसे अधिक खोज वाली महिला के रूप में नामित किया गया है।