माइक्रोसॉफ्ट ने एरिक होर्विट्ज़ को अपना पहला मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी नियुक्त किया है। सब्जियों और रसोई की अन्य सामानों की कीमतों म...

माइक्रोसॉफ्ट ने एरिक होर्विट्ज़ को अपना पहला मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी नियुक्त किया है।
सब्जियों और रसोई की अन्य सामानों की कीमतों में नरमी के चलते खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में घट कर 6.58 प्रतिशत पर आ गयी। पिछले छह माह पहली बार मुद्रास्फीति में नरमी दर्ज की गयी है।
सरकार के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में औद्योगिक उत्पादन में 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, विनिर्माण क्षेत्र के प्रदर्शन में गिरावट आई।
यूके 1 अप्रैल से प्रौद्योगिकी फर्मों पर 'डिजिटल सेवा कर' नामक अतिरिक्त 2% कर लगाएगा, जिसका अमेरिका द्वारा विरोध किया गया है।
जापान की दूसरी सबसे बड़ी विज्ञापन कंपनी, हाकुहोडो इंक ने भारतीय डिजिटल एजेंसी एडग्लोबल 360 का अधिग्रहण किया है।
लुग्दी, कागज और संबंधित उद्योगों के विकास के लिए सरकार ने एक 25 सदस्यीय विकास परिषद गठित की है। जे. के. पेपर लिमिटेड के अध्यक्ष ए.एस. मेहता को परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है।
आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियन्स की मालिक और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की पहली महिला भारतीय सदस्य नीता अंबानी को टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स और जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स के साथ 2020 के लिये खेलों में दस सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है।
जघन्य अपराधों के संबंध में विभिन्न पुलिस बलों के बीच सूचनाओं को साझा करने के लिए क्राइम मल्टी एजेंसी सेंटर (क्राइ-एमएसी) शुरू की गई।