पहले हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने अंतिम संचालन मंजूरी-मानक (एसपी- 21) के तहत पहली उड़ान भरी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्...

- पहले हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने अंतिम संचालन मंजूरी-मानक (एसपी- 21) के तहत पहली उड़ान भरी।
- हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रिखी राम कौंडल का निधन हो गया। वह 70 साल के थे।
- मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने कोरोना वायरस के अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को देखते हुए 2020 के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर मंगलवार को 5.3 प्रतिशत कर दिया।
- इराकी राष्ट्रपति बरहम सलीह ने अदनान अल-ज़र्फी को देश का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया।
- नौसेना में पुरुष और महिला अधिकारियों के साथ समान व्यवहार किए जाने की बात पर जोर देते हुए उच्चतम न्यायालय ने बल में महिला अधिकारियों के लिए स्थायी कमीशन को मंजूरी दे दी।
- मनीष डुगर को एमफैसिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
- सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने बंगाल की खाड़ी स्थित सबसे महत्वपूर्ण कृष्णा गोदावरी बेसिन ब्लॉक से गैस का उत्पादन शुरू कर दिया है।
- विमानन मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने हैदराबाद में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन, 'विंग्स इंडिया 2020’ में गोएयर को प्रतिष्ठित ‘स्वच्छ भारत पुरस्कार’ ट्रॉफी और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया।
- आंध्र प्रदेश सरकार ने एयर इंडिया के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अश्विनी लोहानी को राज्य के पर्यटन विकास निगम का चेयरमैन नियुक्त किया है।
For Connect With Us - Click here
For Education Latest News - Click here