Daily Current Affairs June 2020

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नागपुर के पास वेस्टर्न कोलफील्ड्स की अदासा कोयला खान का उद्घाटन किया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में नौकरी की तलाश कर रहे मजदूरों की सुविधा के लिए एक ऑनलाइन श्रम विनिमय कार्यक्रम शुरू किया।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंजू जैन और देविका पालशिखर को बड़ौदा महिला क्रिकेट टीम के सहयोगी स्टाफ में शामिल किया गया।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) और खेल मंत्रालय ने भारत में 10 स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने वाली विशेष फिल्मों की एक श्रृंखला बनाने के लिये हाथ मिलाया है।
बॉलीवुड प्रोड्यूसर अनिल सूरी, जिन्होंने राजकुमार और रेखा स्टारर कर्मयोगी और राजतिलक जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया, का निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे।
पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी हमसा कोया का केरल में निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे।
बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ को एक आभासी पुरस्कार समारोह में ‘ईवाई वर्ल्ड एंट्रेप्रन्योर ऑफ द ईयर 2020’ का पुरस्कार दिया गया।
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इकलौते भारतीय सेलिब्रेटी हैं जो सबसे ज्यादा कमायी करने वाली हस्तियों की 2020 की सूची में शामिल हैं। कर देने से पहले उनकी कुल कमायी 4.85 करोड़ डॉलर की है।
मिजोरम, मणिपुर और झारखंड के पूर्व राज्यपाल तथा 1980 के दशक में दिल्ली पुलिस आयुक्त के तौर पर सेवा दे चुके वेद मारवाह का गोवा में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।
भारत ने मलेशिया से आयातित इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर पर पांच साल के लिए डंपिंग रोधी शुल्क लगा दिया है। यह कदम घरेलू कंपनियों को सस्ते आयात से संरक्षण देने के लिए उठाया गया है।