Daily Current Affairs August 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में ''श्री राम जन्मभूमि मंदिर'' की नींव रखी।
रक्षा मंत्रालय, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर ने एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के सहकार कॉपट्यूब चैनल का शुभारम्भ किया।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री, रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) की ऑनलाइन आधारशिला रखी।
पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सचिव परमेश्वरन अय्यर द्वारा संपादित पुस्तक ‘स्वच्छ भारत रिवोल्यूशन‘ का हिन्दी में अनुवाद किया गया है और उसे ‘स्वच्छ भारत क्रांति‘ के रूप में प्रकाशित किया गया है।
केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने नयी दिल्ली में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत कार्यान्वित "थेनजोल गोल्फ रिसोर्ट" का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया।
सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सप्ताह में चौबीसों घंटे और सातों दिन प्रसारित होने वाले डीडी असम चैनल का शुभारंभ किया।
पुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में उप सचिव नियुक्त किया गया है।
थिएटर के दिग्गज कलाकार इब्राहिम अल्काजी का निधन हो गया। वह 94 साल के थे।
तेलुगू के प्रख्यात लोक गायक, गीतकार और लेखक वैंगापांडु प्रसाद राव का निधन हो गया। वह 77 साल के थे।