Daily Current Affairs August 2020

रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग, डीआरडीओ के तहत एक स्वायत्त संगठन, उन्नत प्रौद्योगिकी रक्षा संस्थान (डीआईएटी) पुणे ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच)-2020 में प्रथम पुरस्कार जीता।
भारत ने मालदीव इंडस्ट्रियल फिशिरीज़ कम्पनी (एमआईएफसीओ) में मत्स्य पालन सुविधाओं के विस्तार के लिए मालदीव सरकार को एक करोड़ 80 लाख अमरीकी डॉलर का ऋण दिया है।
बाजार नियामक संगठन भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी के अध्यक्ष अजय त्यागी को 18 महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। उनका कार्यकाल फरवरी 2022 तक जारी रहेगा।
दिल्ली की मशहूर लेखिका एवं कार्यकर्ता सादिया देहलवी का निधन हो गया। वह 63 वर्ष की थीं।
दिग्गज अभिनेता समीर शर्मा का 44 साल की उम्र में निधन हो गया।
वेनेजुएला फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष जीसस बेरारडिनेली का निधन हो गया बेरारडिनेली 61 बरस के थे।
पोलैंड के अनुदारवादी राष्ट्रपति आंद्रजेइ दुदा ने संसद सदस्यों के समक्ष दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली।
ओडिशा एफसी ने ब्राजीली रोजेरियो रामोस को हीरो इंडियन सुपर लीग के सातवें सत्र से पहले टीम का नया गोलकीपिंग कोच नियुक्त किया।
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से रेपो दर 4 प्रतिशत बनाए रखने का फैसला किया है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गैर-कृषि कार्यों के लिए सोने के आभूषणों के बदले दिये जाने वाले कर्ज की सीमा को 75 प्रतिशत से बढ़ाकर 90 प्रतिशत कर दिया।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी सुधारों पर सम्मेलन’ में उद्घाटन भाषण दिया।