Daily Current Affairs August 2020
कोविड-19 और पर्यावरण के खतरे जैसी सबसे गंभीर वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिये शिक्षा और उद्योग क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की सहायता के लिये ब्रिटिश सरकार ने भारत में 30 लाख पाउंड का नवोन्मेष चुनौती कोष शुरू किया है।
मैनचेस्टर सिटी के पूर्व कप्तान विंसेंट कोम्पानी ने कोच के तौर पर करियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपने 17 साल के खेल करियर को अलविदा कह दिया।
भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के अध्यक्ष क्रिस नेनजानी ने सात साल के कार्यकाल के बाद तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया।
रोनी ओसुलिवान ने फाइनल में इंग्लैंड के अपने साथी काइरेन विल्सन को 18-8 से हराकर 44 बरस की उम्र में छठी बार विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता।
इंडियन होटल्स कंपनी लि. (आईएचसीएल) ने मुंबई में अपने होटलों में सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए टाटा पावर से हाथ मिलाया है।
भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का निधन हो गया। वह 90 के थे।
निर्देशक व अभिनेता निशिकांत कामत का हैदराबाद में निधन हो गया। वह 50 के थे।
केंद्रीय सड़क और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मणिपुर में 13 राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
सरकार ने देश की जनजातीय आबादी के बारे में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी ‘‘व्यापक’’ सूचना उपलब्ध कराने वाला अपनी तरह का एक पहला ऑनलाइन मंच शुरू किया, यह पोर्टल अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिये साक्ष्य आधारित नीतियां बनाने में मदद करेगा।
केन्द्र और राज्य/केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों के केन्द्रित, सुसंगत और समन्वित प्रयासों के विधान में भारत ने 3 करोड़ कोविड परीक्षण आयोजित करने के नए कीर्तिमान को स्थापित किया है।
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने लगातार भूस्खलन और भारी बारिश के बावजूद तीन हफ्तों से भी कम समय में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के जौलजीबी सेक्टर में 180 फुट के बेली ब्रिज का निर्माण किया है।
नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में लक्जरी आवासीय संपत्तियों की कीमतों में सालाना आधार पर वृद्धि के मामले में बेंगलुरु 26वें और दिल्ली 27वें स्थान पर हैं।