Daily Current Affairs October 2020 In Hindi

कर्नाटक में विश्व प्रसिद्ध जोग जलप्रपात का एक अरब 20 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
तमिलनाडु केन्द्रीय विश्वविद्यालय के रूरल जैण्डर चैंपियन्स क्लब ने कावेरी डेल्टा क्षेत्र में स्थित सुदूर गांवों की 15 महिलाओं को ग्रामीण जेण्डर चैंपियन के रूप में चुना है।
विश्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड महामारी के कारण आर्थिक गतिविधियां बाधित होने से वर्ष 2021 तक पूरी दुनिया में 15 करोड से अधिक लोग अत्यधिक गरीबी की चपेट में होंगे।
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के संस्थापक रामविलास पासवान का दिल्ली में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।
साहित्य में 2020 का नोबल पुरस्कार अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लूक को "उनकी बेमिसाल काव्यात्मक आवाज़ के लिए दिया गया है, जो खूबसूरती के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाता है।"
पारामाउंट केबल्स समूह के चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजय अग्रवाल ने 2020-21 के लिये उद्योग मंडल पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया।
प्रख्यात मराठी अभिनेता अविनाश खर्शीकर का महाराष्ट्र के ठाणे शहर में निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे।
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से "मानसिक स्वास्थ्य: कोविड-19 से आगे एक दृष्टि" विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने आयुर्वेद अनुसंधान के लिए एमिटी विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने वर्चुअल माध्यम से ज्ञान सर्कल उपक्रम का शुभारंभ किया, इसे आंध्र प्रदेश के चित्तूर में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के टेक्नोलॉजी बिजनस इनक्यूबेटर ने एमईआईटीवाई की वित्तीय सहायता से विकसित किया है।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात में ऑनलाइन ई-संजीवनी ओपीडी योजना को समर्पित किया।
हिमाचल प्रदेश में सोलन शहर में कैप्टन संजय चौहान द्वार का उदघाटन किया गया।