Daily Current Affairs October 2020 In Hindi
भारतीय नौसेना-श्रीलंकाई नौसेना का समुद्री अभ्यास का आठवां वार्षिक संस्करण-सिलिनेक्स-20 श्रीलंका के त्रिंकोमली में 19 से 21 अक्टूबर, 2020 तक चलेगा।
न्यूज़ीलैण्ड की प्रधानमंत्री जसिंडा आरडर्न ने आम चुनाव जीत लिया है।
दुनिया की नंबर एक भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान ने शेख रसेल अंतरराष्ट्रीय एयर राइफल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता जबकि शाहु तुषार माने ने रजत पदक अपने नाम किया।
केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल बढ़ा कर 22 अगस्त 2021 तक कर दिया गया है।
मालंकर माच थोमा सीरियाई चर्च के शीर्ष पादरी जोसेफ मार थोमा मेट्रोपोलिटन का निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 19 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर मैसूर विश्वविद्यालय के शताब्दी दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।
सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का अरब सागर में एक लक्ष्य को भेदते हुए भारतीय नौसेना के स्वदेशी तरीके से निर्मित स्टील्थ डेस्ट्रॉयर, आईएनएस चेन्नई से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया योजना के तहत कुल नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खेल केंद्रों को खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (केआईएससीई) के रूप में उन्नत किया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के साम्बा जिले में जम्मू केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर में पंडित मदन मोहन मालवीय शिक्षा भवन की आधारशिला रखी।
जम्मू कश्मीर सरकार ने संघ शासित प्रदेश के सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए ऑक्सीजन के उत्पादन संबंधित उपकरणों के वास्ते 238.45 करोड़ रुपये की लागत वाली विस्तृत परियोजना को मंजूरी दी।