Daily Current Affairs January 2021 In Hindi
अरूप कुमार गोस्वामी ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण आमरे इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी दो सत्र के लिए दिल्ली कैपिटल्स से सहायक कोच के रूप में जुड़ गए हैं।
एटलांटा में एबेनेज़र बैपटिस्ट चर्च में सीनियर पादरी वारनोक, जॉर्जिया के पहले अश्वेत सांसद होंगे।
कोरोना वायरस के मामलों और उससे होने वाली मौत के आंकड़ों के लगातार बढ़ने से 2021 ग्रैमी पुरस्कार का आयोजन इस महीने की बजाय मार्च में लॉस एंजिलिस में किया जाएगा।
इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डरों में से एक और मैनचेस्टर के सर्वकालिक महान खिलाड़ी कोलिन बेल का निधन हो गया है। वह 74 साल के थे।
बोरिस बेकर, गोरान इवानिसेविच और मारिन सिलिच जैसे ग्रैंडस्लैम विजेताओं के कोच रहे बॉब ब्रेट का निधन हो गया है। वह 67 वर्ष के थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और जापान के बीच सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी है, यह समझौता 'विशिष्ट कुशल कामगारों' से संबंधित समुचित संचालन प्रणाली के लिए भागीदारी की बुनियादी रूपरेखा तैयार करने के लिए किया गया है।
पीएम केयर्स ने देश में 162 अतिरिक्त मेडिकल ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के लिए 201.58 करोड़ रुपए जारी किए।
मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा निर्धारित चार नागरिक केंद्रित सुधारों में से तीन सुधारों को पूरा करने वाले राज्यों का पहला समूह बन गये है।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग के साथ 8 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर दिया है, जो कि विभिन्न केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए 'खादी की दरियां' या मैट खरीदेगी।