Daily Current Affairs January 2021 In Hindi
मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल ने न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल को दिल्ली उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष पद के लिये मनोनीत किया है।
विरासत संरक्षण समिति ने सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्निर्माण परियोजना के तहत नए संसद भवन के निर्माण को मंजूरी प्रदान की।
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी का महासचिव बनाया गया है।
भारत में जन्मे प्रसिद्ध पाकिस्तानी शायर और लेखक नसीर तुराबी का कराची में निधन हो गया। वह 75 साल के थे।
प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी उपन्यासकार वेद मेहता का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आवास पर खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा विकसित एक अभिनव पेंट को लॉन्च किया।
भारतीय नौसेना ने दो दिवसीय एक बड़ा रक्षा अभ्यास किया जिसमें देश के 7516 किलोमीटर के तटीय क्षेत्र और विशेष आर्थिक क्षेत्र को शामिल किया गया।
अनुभवी भारतीय निशानेबाज तेजस्विनी सावंत डॉ कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन ‘टी 1’ ट्रायल में पंजाब की अंजुम मौदगिल को पछाड़ते हुए विजेता बनी।
हैरिस इंग्लिश ने सेंट्री टूर्नामेंट ऑफ चैंपियन्स गोल्फ प्रतियोगिता में जीत दर्ज करके पीजीए टूर में पिछले सात वर्षों में अपना पहला खिताब जीता।
घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा रेटिंग ने कहा कि उसे वित्त वर्ष 2022 में देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 10.1 प्रतिशत वृद्धि होने की उम्मीद है।