Daily Current Affairs February 2021 In Hindi
एनएचएआई के एक ठेकेदार ने चार लेन के राजमार्ग पर 24 घंटे में 2,580 मीटर लंबी पावमेंट क्वालिटी कंक्रीट (पीक्यूसी) सड़क बिछाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
केंद्रीय बजट में मुंबई शहरी परिवहन परियोजना (एयूटीपी) के लिये 650 करोड़ रुपये का आबंटन किया गया है, यह परियोजना मुंबई उपनगरीय नेटवर्क के विस्तार और क्षमता वृद्धि से जुड़ी है।
अमेरिका ने परमाणु हथियारों के भंडार को सीमित करने को लेकर रूस के साथ किये गये परमाणु आयुध समझौते की अवधि पांच साल के लिए बढ़ा दी है।
पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता से लैस सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, इस मिसाइल की मारक क्षमता 290 किलोमीटर है।
सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक प्रवीन सिन्हा को जांच एजेंसी का अगला पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त होने तक कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया गया है, गुजरात काडर के 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी सिन्हा को यह जिम्मेदारी ऋषि कुमार शुक्ला के दो साल के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त होने के बाद दी गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने डिजिटल माध्यम से इंडियन अकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के 58वें राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की।
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के दूसरे सीसीटीएनएस हैकथॉन और साइबर चैलेंज 2020-21 का उद्घाटन समारोह नई दिल्ली में आयोजित किया गया ।
भारत ने 04 फरवरी, 2021 को एयरो इंडिया 2021 - 3 से 5 फरवरी, 2021 तक बेंगलुरु में आयोजित होने वाले एशिया के सबसे बड़े एयरो शो- के दौरान हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन की मेज़बानी की।
केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने संयुक्त रूप से गोबरधन एकीकृत पोर्टल लॉन्च किया।
देश में तांबे की रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बजट 2021-22 में तांबे के स्क्रैप पर आयात शुल्क को 5% से घटाकर 2.5% करने की घोषणा की गई।