Daily Current Affairs May 2021 In Hindi
अहमदाबाद स्थित शिवानंद आश्रम के प्रमुख योग गुरु स्वामीआध्यात्मानंद का कोविड-19 के चलते निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे।
मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड 30 टन प्रतिदिन की क्षमता का ‘क्रायोजेनिक ऑक्सीजन तरलीकरण संयंत्र लगा रही है और इसे भद्राचलम में आईटीसी के कागज कारखाने में लगाया जा रहा है।
डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज (डीआरएल), हैदराबाद के सहयोग से रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रयोगशाला इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज (आईएनएमएएस) द्वारा दवा 2-डिऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) का एक एंटी-कोविड-19 चिकित्सकीय अनुप्रयोग विकसित किया गया है।
भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी और कोच एम के कौशिक का नई दिल्ली में कोविड-19 से निधन हो गया। वह 66 साल के थे।
भारतीय और इंडोनेशियाई नौसेना ने दक्षिण अरब सागर में ‘पैसेज एक्सरसाइज’ (पैसेक्स) किया।
चीन के अनियंत्रित हुए सबसे बड़े रॉकेट ‘लॉन्ग मार्च’ का मलबा पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गया और इसके ज्यादातर अवशेष जल गए तथा मालदीव के पास हिंद महासागर में गिर गए।
आर्यना सबलेंका ने मैड्रिड ओपन के फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एशले बार्टी को 6-0 3-6 6-4 से हराया।
भारत और यूरोपीय संघ ने आठ वर्ष के अंतराल के बाद मुक्त कारोबार समझौता (एफटीए) पर बातचीत शुरू करने की घोषणा की। साथ ही निवेश सुरक्षा तथा भौगोलिक संकेत के विषय पर दो महत्वपूर्ण समझौते पर वार्ता शुरू करने पर भी सहमति जतायी।
उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 के मरीजों की जान बचाने और लोक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया में मदद के लिए ऑक्सीजन के आवंटन पर कार्यप्रणाली तैयार करने के संबंध में शीर्ष चिकित्सा विशेषज्ञों के 12 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यबल का गठन किया है।
लुईस हैमिल्टन ने स्पेनिश ग्रांप्री के क्वालीफाइंग मुकाबले में रेड बुल के मैक्स वेरस्टाप्पेन को पछाड़ कर करियर में 100वीं बार पोल पोजिशन हासिल किया।